झामुमो ने वनभोज सह मिलन समारोह का किया आयोजन,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए उपस्थित

खूंटी : तोरपा प्रखंड क्षेत्र के दियाकेल पंचायत कारो नदी में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा तोरपा के द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीससूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद उपस्थित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रोबिन तोपनो ने किया।


  मुख्य अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने संगठन को बूथ और पंचायत स्तर पर मजबूत करने का निर्देश दिया। साथ ही मे जल्द से जल्द  पंचायत समिति गठन करने की बात कही। राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक लाभ दिलवाने और उनको जानकारी देने का निर्देश दिया।
झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया ने सभी को संगठित और मजबूत रहने और एक साथ सभी आदिवासी मुलवासी को एक मंच पर काम करने का विचार दिए और जल्द से जल्द बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी को मिल कर विस्तार करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन 20 सूत्री अध्यक्ष तोरपा अमृत हेमरोम ने किया।धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष रोबिन टोपनो जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय समिति सदस्य हेमन्त तोपनो*,*महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सह केन्द्रीय सदस्य स्नेहलता, केंद्रीय सदस्य उषा धान,झामुमो केंद्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया,जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया,जिला परिषद सदस्य मेनन बिरेन कंडुलना,जिला परिषद सदस्य सुशांति कोंनगाड़ी, झामुमो महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष सीता नाग,ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल केशरी,मोजीर अंसारी , प्रदीप केशरी,सुभाष कोंनगाड़ी, तोरपा प्रखण्ड अध्यक्ष रुबेंन तोपनो,तोरपा बीस सूत्री अध्यक्ष अमृत हेमरोम,बीस सूत्री उपाध्यक्ष हेमन्त तोपनो, उप प्रमुख संतोष कर,झामुमो रनिया प्रखंड अध्यक्ष रिमिस कंडुलना,संजय यादव,रनिया सूत्री अध्यक्ष देवनाथ मघईया,झामुमो तोरपा सचिव अरमान तोपनो, शिशिर तोपनो,रेशमा कंडुलना, दीपक राय, उदय चौधरी, छोटू केशरी, बिनोद उरांव,सुरेश कोंनगाड़ी,दीपक भूईया,अजय गुप्ता,भोला भूईया;*सुरेश कोंनगाड़ी,केसर खान, फिरोज अंसारी,सुहेल खान,और भी काफी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि, ग्रामप्रधान, पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *