कांग्रेस के नाराज12 विधायक पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के दरबार पर, रांची से हैदराबाद टूर में किए वादे को दिलाया याद

रांची: चंपाई सोरेन कैबिनेट विस्तार के बाद से कांग्रेस के12 विधायक गुस्से में हैं। इनके गुस्से का कारण मंत्री पद नहीं मिलना और कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों को ही फिर से मंत्री बनाना बताया जा रहा है।
चंपाई कैबिनेट में कांग्रेस के 4 विधायकों को दोबारा से मंत्री बनाया गया है। उनमें रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता और आलमगीर आलम शामिल हैं। इन्हीं चार विधायकों के रिपीट किये जाने पर कांग्रेस के 12 विधायक नाखुश हैं। सूत्रों के अनुसार कई विधायकों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली में आलाकमान से मिलने जा सकते हैं। वहीं नाराज विधायक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के दरबार में पहुंचे। साथ ही रांची से हैदराबाद रिजॉर्ट में किए गए वादे को याद दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *