जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने किसानों के बीच बीज वितरण किया

खूंटी: तोरपा प्रखंड जरिया पंचायत अंतर्गत गौड़बेडा में रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, पंचायत मुखिया विमला डोढराय ने संयुक्त रूप से 80 किसानों के बीच हाइब्रिड बीज का वितरण किया। इसमें धान, मक्का, अरहर, गेहूं आदि का किया गया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए है। इस बीज का उपयोग करने से किसान कम जगह पर अधिक उपज कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि बीज वितरण का लाभ लेने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।राज्य सरकार उचित एमएसपी दर एवं बोनस भी देगी। वहीं
जरिया पंचायत मुखिया विमला डोढराय ने कहा किसान जागरूक होंगे तो सरकार की कोई भी योजना से उन्हें वंचित नहीं होना पड़ेगा।
राज्य सरकार किसानों को हर तरफ से मदद के लिए योजना चला रही है। इसमें बीज,खाद,सिंचाई की सुविधा सहित कई तरफ से सहायता किया जा रहा है। यही नहीं किसानों को समय समय पर वैज्ञानिक खेती के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह आवासीय होता है।
उन्होंने कहा कि बदलते समय में खेती भी वैज्ञानिक ढंग से करने की जरूरत है। इस
मौके पर एफपीओ के सदस्य बिरबल गंझू,सोमरा गंझू,लुथरू मुण्डा,दुबिया भेंगरा, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *