अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर चिराग पासवान से मिले झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, छात्र आंदोलन समेत प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री बीरेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
भेंट के दौरान झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श हुआ। साथ ही प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान रांची में छात्रों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन तथा उनकी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को भी प्रमुखता से राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा गया। छात्र-युवा वर्ग की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) छात्रों की जायज़ मांगों और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में मजबूती से खड़ी है।
पार्टी नेतृत्व ने छात्र एवं युवा शक्ति की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से उठाए जाने तथा उनके हितों की रक्षा के लिए आवश्यक स्तर पर सहयोग और समर्थन का भरोसा व्यक्त किया।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हुई इस मुलाकात में युवा शक्ति को संगठन एवं जनसेवा से जोड़ने और झारखंड में पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *