झारखंड पार्टी सेक्युलर की हुई बैठक,आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने का लिया फैसला

रांची: झारखंड पार्टी सेकुलर की मासिक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष मधुशुदन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को करम टोली स्थित राजा डेरा में हुई।
बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें अपना भारत देश के आजादी के 75वां वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से पुरे निष्ठा और हर्षोल्लास पूर्वक मनाये जाने का निर्णय लिया गया।साथ में झारखंड पार्टी सेकुलर का होर्डिंग्स,बैनर,और राष्ट्रीय झंडा के साथ सभी जिला कमेटियों, प्रखण्ड कमेटियों एवं केन्द्रीय कमेटी के मुख्यालय एवं अन्य जगहों पर लगाया जायेगा और सभी कमेटियों के मुख्य कार्यालयों पर झारखंड पार्टी सेकुलर के कमेटी मुख्य झण्डोतुलन करेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए झारखंड पार्टी सेकुलर के केन्द्रीय महासचिव किशोर कुमार मिश्रा ने झारखंड में इस बार बहुत कम वर्षा होने के करण झारखंड भर के किसान खेती बारी नहीं कर पाये हैं ।सुखाड़ की स्थिति पर किसानों की परेशानियों पर झारखंड सरकार का ध्यानाकृष्ट करने पर जोर दिया और कहा कि झारखंड सरकार अबिलंब झारखंड प्रदेश को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर किसानों को उचित मुआवजा एवं अन्य सहायता करने की उत्कृष्ट घोषणा करें ताकि समय रहते कोई भी किसान आत्महत्याएं,भुखमरी , पलायन का शिकार न हों यह सुनिश्चित सरकार को अति शिघ्रता से करनी होगी और ऐसा नहीं किया गया तो झारखंड पार्टी सेकुलर पुरे झारखंड प्रदेश में जनांदोलन के लिए सड़कों पर यथा शिघ्र उतरेगी ।
बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित करते हुए उक्त पार्टी के सभी मुद्दों का समर्थन किया।
बैठक में मुख्य रूप से ,अजय नाथ शाहदेव, पलामू जिला से अजय बक्स राय उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *