मण्डल डैम के लिए झारखण्ड के सांसदों ने की जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

रांची : श्रम शक्ति भवन स्थित मंत्रालय में जल संसाधन मंत्रालय के केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना (मण्डल डैम) के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में झारखण्ड के पलामू लोक सभा सांसद वीडी राम एवं चतरा लोक सभा सांसद सुनील कुमार सिंह, सहित जल शक्ति मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार, अतिरिक्त सचिव देबाश्री मुखर्जी व अन्य अधिकारी, केन्द्रीय जल आयोग के अधिकारी तथा वाप्कोस लिमिटेड के अधिकारियो ने भाग लिया। केन्द्रीय मंत्री के साथ सांसदों ने डैम के कार्य को गति देने का आग्रह किया हैं। मुख्य रूप से बैठक में इन विषयों पर चर्चा हुई –

1.   मेाहम्मदगंज बैराज के लिए बिहार सरकार द्वारा क्लेरेन्स दे दिया गया है, बैराज का 95 प्रतिषत काम हो चुका है, शेष कार्य को जल्द पुरा करने के निर्देष दिये गये है।

2.   डैम के 12 मे से 10 गेट बन चुके है, 2 गेट बनाने का कार्य जल्द होगा

3.   सुरक्षा कारणों के लिए एक पुलिस पिकेट का निर्माण किया जायेगा जिसके लिए राज्य सरकार के संबंधित पुलिस व अन्य पदाधिकारियों को निर्देष दिया जा रहा है।

4.   डैम के जमीन अधिग्रहण के समय लेागों को मुआवजा व नौकरी दे दी गई थी, फिर भी कुछ अन्य लेागों द्वारा मांग की गई है, जिसका सकारात्मक समाधान निकाला जायेगा।

5.   नहर के गुणवत्ता के विषय पर चर्चा हुई है, इसमे सुधार करने के निर्देष दिये गये है

6.   वाप्कोस लिमिटेड के अधिकारी एक सप्ताह में साईट का दौरा करके रिपोर्ट देगें।

7.   रांची के अधिकारी , मंत्रालय एवं केन्द्रीय जल आयोग को दैनिक रूप से कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें।

8.   डैम का कार्य 2024 से पहले पूरा कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *