एक्सपो उत्सव 2025 का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन,कहा-व्यापारियों को संगठित करने में जेसीआई का कार्य बेहतर

गणादेश,रांची : जेसीआई रांची के बहुचर्चित एक्सपो उत्सव का उद्घाटन मोरहबादी मैदान में मंगलवार को झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया। इस वर्ष एक्सपो 16 से 22 सितंबर तक चलेगा। एक्सपो में 9 हैंगर में 400 से अधिक स्टॉल देश और विदेश से आए हैं और सभी स्टॉल सज धज के तैयार है। 

वहीं कार्यक्रम में जेसी ऋषभ जैन ने मंच संभालते हुए मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद का स्वागत किया। साथ ही  उन्हें जेसीआई से रूबरू कराया।  मंचासिन लोगों का स्वागत कर अध्यक्ष को मंच सौंपा। अध्यक्ष प्रतीक जैन ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक्सपो उत्सव का रांचीवासी बेसब्री से इंतजार करते हैं। अधिक समय नहीं लेते हुए एक्सपो का बिगुल बजाया और शुभारंभ की घोसना की। इसके बाद एक्सपो चीफ सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया की इस वर्ष एक्सपो में लोकल स्टॉल्स को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने आगे कहा की स्टार्ट अप जोन मे नए बिजनेसमैन और उनके बिजनेस को बढ़ावा मिले इसलिए रियायती दरों पर उन्हें जगह मिली है। एक्स्पो में पिंक हैंगर, एग्जीबिटर हैंगर, फनगोला, फ़ूड कोर्ट, अर्बन ज़ोन, ऑटो ज़ोन, कंज्यूमर हैंगर आकर्षण हैं। मैदान के बीचों बीच आती सुंदर सजावट गांव और हाट बाजार को दर्शाती है।

इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जेसीआई के कार्यों की प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि एक्सपो के माध्यम से अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी और उन्होंने जेसीआई रांची की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा भव्य आयोजन से राँची और झारखंड की गरिमा को चार चांद लगेगी। उन्हें एक्सपो आकर ऐसी अनुभूति हुई जैसे विदेश के किसी कार्यक्रम में वे शरीक हुए हों। उन्होंने जेसीआइ को एक्स्पो उत्सव के भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी। सचिव सन्नी केडिया ने आयोजन में आए अतिथि व गण मान्य को धन्यवाद कर एक्सपो उत्सव में शरीक होने का न्योता दिया।

मौके पर शहर के अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष और सचिव, जेसीआई के सदस्य, एक्सपो उत्सव के स्पॉन्सर्स व पार्टनर्स मौजूद थे। इसके साथ ही आज से एक्सपो का शुभारंभ हुआ और अब हर दिन कुछ न कुछ इवेंट होते रहेंगे। कल के इवेंट में एक्सपो ट्रेजर हंट और डॉग शोका भी प्रोग्राम है। राँची वासियों का एक्सपो उत्सव का इंतजार को खत्म हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *