पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजयुमो करेगा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन
रांची :भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी दी।शशांक राज ने बताया कि प्रधानमंत्री का यह जन्मदिवस पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में भाजयुमो झारखण्ड प्रदेश में अनेक सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेगा।प्रेस वार्ता के दौरान “नमो युवा रन” का पोस्टर और विशेष टी-शर्ट का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए श्री राज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा।कहा कि प्रदेश और मंडल स्तर पर भी रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।नमो युवा रन का आयोजन देशभर के 75 शहरों में किया जाएगा। झारखण्ड में यह आयोजन रांची, जमशेदपुर और धनबाद में होगा।
कहा कि दौड़ 21 सितम्बर को आयोजित होगी और प्रतिभागियों का पंजीकरण 20 सितम्बर तक किया जा सकेगा।इस मैराथन का उद्देश्य नशामुक्त झारखण्ड का संदेश देना है। रांची में मैराथन की शुरुआत मोराबादी स्थित बापू वाटिका से होगी और समापन जयपाल सिंह स्टेडियम में होगा।
शशांक राज ने कहा कि युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आयोजन से युवाओं में सेवा भाव, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज का संदेश जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, प्रिंस कुमार, रोमित नारायण सिंह, आइपीएल क्रिकेटर मोनू सिंह, नागपुरी अभिनेता रमन गुप्ता उपस्थित थे।



