जेसीआई रांची ने की पहाड़ी बाबा की पूजा-अर्चना व शृंगार, बाटे प्रसाद
रांची :सावन के तीसरे सोमवार के पहले पहाड़ी मंदिर में जेसीआई रांची के सदस्यों के द्वारा भोले बाबा के भक्तों के लिए बुंदिया के प्रसाद का वितरण किया गया। रविवार को पहाड़ी बाबा का शृंगार, पूजा-अर्चना व आरती की गई। इस कार्यक्रम का शकुशल संचालन जेसी हेमंत माहेश्वरी, कुनाल बोरा व मोहित लखोटिया ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सन्नी केडिया, सिद्धार्थ जयसवाल, मोहित वर्मा, रॉबिन गुप्ता, सौरभ साबू, सौरव जालान, मयंक अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शोभीत अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, गौरव माहेश्वरी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।



