IED ब्लास्ट में घायल जवानों को विशेष विमान से भेजा गया दिल्ली

रांची:चाईबासा में लैंड माइंस IED ब्लास्ट से हुए घायल जवानों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर शुक्रवार को विशेष विमान से दिल्ली भेजा गया।
इन तीनों जवानों को एअरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजे जाने के समय बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सांसद विजय हांसदा एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने घायल सी आर पी एफ के जवानों से मुलाकात कर मौके पर उपस्थित चिकित्सक एवं अधिकारियों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली उनका कुशल क्षेम जाना गुरुवार को चाईबासा में लैंडमाइंस ब्लास्ट में ये जवान जख्मी हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *