विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर HCG कैंसर सेंटर का जागरूकता अभियान, तंबाकू से बचने की अपील

रांची : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर HCG अब्दुर रज्जाक अंसारी केंसर सेंटर हॉस्पिटल  द्वारा तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर और उसके दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आयोजित मीडिया कॉन्फ्रेंस में कैंसर विशेषज्ञों ने लोगों से तंबाकू उत्पादों से दूर रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि तंबाकू आज भी कैंसर के सबसे बड़े कारणों में शामिल है। लोगों में जागरूकता की कमी के कारण कई मरीज अस्पताल तब पहुंचते हैं, जब बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच चुकी होती है। डॉक्टरों ने कहा कि कैंसर की प्रारंभिक पहचान और समय पर इलाज से मरीज के स्वस्थ होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

कंसल्टेंट हेड एंड नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. गणेश अग्रवाल ने कहा कि तंबाकू शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है और अनेक प्रकार के कैंसर का कारण बनता है। वहीं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम अंसारी ने नियमित स्वास्थ्य जांच और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को जरूरी बताया।

अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर इरशाद खान ने कहा कि HCG कैंसर हॉस्पिटल आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से बेहतर कैंसर उपचार के साथ-साथ जन-जागरूकता अभियान भी चला रहा है। इस दौरान “PAAN अभियान के तहत लोगों को तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *