एसएसपी किशोर कौशल ने किया काली पूजा पंडाल का उद्घाटन

रांची : कडरू स्थित बाल क्रीड़ा उद्यान में शक्ति क्लब के द्वारा माँ काली के पूजा पंडाल का अनावरण एसएसपी किशोर कौशल, झारखण्ड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना, भाजपा राँची महानगर के कोषाध्यक्ष रौशन शर्मा, डीएवी कपिलदेव के संचालक आशुतोष गिरी एवं भाजपा नेता सोनू मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि, दीपावली प्रकाश का उत्सव है, यह अंधेरों से उजाले की ओर ले जाने का पर्व है, उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश वंचित तबकों के बीच दीपावली मनाने की होनी चाहिए ताकि उनके घरों में भी रौशनी की दीया जले।

झारखण्ड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि, हमारी मूल संस्कृति है दीपावली और काली पूजा, उन्होंने कहा कि, बीते दो वर्षों के बाद ऐसी वृहद आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा की दीपावली और काली पूजा का पर्व खुशियों का त्योहार है।

भाजपा नेता सोनू मिश्रा ने कहा कि, हम ऐसे राष्ट्र के वासी है जहाँ की सनातन संस्कृति पूरे विश्व मे फैली हुई है, उन्होंने कहा कि, आज पूरा विश्व सनातन को मान रहा है उसको अपना रहा है, उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि अपनी धर्म और संस्कृति के लिए सदैव आगे रहे, ऐसे आयोजन बढ़ – चढ़कर करे ताकि अपनी सनातन संस्कृति की अक्षुण्णता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *