आइएएस पूजा सिंघल से पूछताछ शुरू, इडी कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा

रांचीः आइएएस पूजा सिंघल से ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है। मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी ने खान सह उद्योग सचिव पूजा सिंघल को तलब किया है। वहीं इडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कार्यालय के बाहर काफी गहमाहमी दिख रही है। ईडी कार्यालय में पूजा के पति अभिषेक झा, सीए सुमन कुमार भी मौजूद हैं। बताते चलें कि ईडी ने अपना जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। मनरेगा घोटाला में एसीबी जांच की अनुमति नहीं मिलने की फाइल भी मंगा ली गई है। सूत्रों के अनुसार ईडी पूजा के पति अभिषेक झा और सीएम सुमन कुमार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी को जितने भी साक्ष्य मिले हैं वे कार्रवाई के लिए पर्याप्त माने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *