नशे में धुत होकर चला रहा था बस, मारी पलटी, दर्जनभर यात्री घायल

हजारीबागः हजारीबाग में बस पलटने से दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गया। बस ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। टाइम पकड़ने के लिए ड्राइवर ने बस की रफ्तार और बढ़ा दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना मंगलवार की सुबह बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बादम स्टैंड से हजारीबाग जाने के क्रम में हुई। घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया है। बस के पलटते ही चालक और खलासी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर बस को अपने कब्जे में लिया। घायल यात्रियों में नुसरत जहां ,असीमून निशा, कलिया देवी, देवकांत सिंह ,आसमानी देवी, तुलसी देवी, अंकिता कुमारी ,सुखदेव चौहान, हेना, सबीना और गुलाफसा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *