इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची गरीब बच्‍च‍ियों को कराएगा कंप्‍यूटर कोर्स

रांची : इनरव्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर क्लब की सदस्य संगीता सिन्हा के मोरहाबादी स्थित आवास पर मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीता नारायण और सचिव माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में लगभग 30 औरतों के आंखों की जांच की गई। सभी को फूड पैकेट भी दिया गया। मौके पर क्विज प्रोग्राम भी कराया गया। तय किया गया कि 5 गरीब लड़कियों को 3 महीने का कंप्यूटर कोर्स क्लब की तरफ से कराया जाएगा। क्लब की सदस्य ज्योति तिवारी ने वृद्धा आश्रम में तीन ग्रील कैरम बोर्ड दिया और 40 लोगों को भोजन कराया। इसके पहले वूमेंस डे के अवसर पर 7 मार्च की शाम गरीब औरतों के कैंसर की जांच वर्लिन अस्‍पताल में कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीता नारायण, नम्रता कुमार, माला श्रीवास्तव, संगीता सहाय, अर्चना त्रिवेदी, देबजानी सन्याल, निशी श्रीवास्तव, अंबुजा शरण, सुप्रिता लाल, सुषमा पांडे, रागिनी सिंह, सुषमा सिन्हा, संध्या प्रकाश, नीलम अखौरी, किरण बाला सिंह ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *