चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन 30 को,मां दुर्गा के नौ रूपों का होगा जीवन दर्शन

रांची : राजधानी रांची के मुख्य मार्ग पर स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति इस बार पूजा पंडाल पट का अनावरण 30 सितंबर संध्या 6:00 बजे गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों का जीवन दर्शन शिव तांडव पर आधारित नृत्य नाटिका कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। दोनों समितियों के संयुक्त तत्वाधान में मां भवानी का भव्यता से महा आरती का आयोजन भी किया जायेगा।

यह जानकारी चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति पूजा पंडाल मे चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति एवं श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के संयुक्त तत्वाधान में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी गई. इस प्रेस वार्ता में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य रामानंद ठाकुर अध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार शाह, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, मीडिया प्रभारी सूरज प्रकाश के साथ ओम वर्मा विक्की वर्मा, निर्मल शर्मा, सोनू दुबे, राजेश कुमार साहू, राजकुमार तलेजा, मुरली लाल, मंगल ,भोला सिंह, राम कुमार, मुस्कान ओझा उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *