प्रदेश भाजपा कार्यालय में संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

रांची : प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पप्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास जी की 647 जयंती के अवसर पर पुष्पंजली अर्पित की।
मौके पर उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि कवि रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा को 1376 ईस्वी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के गोबर्धनपुर गांव में हुआ था। रविदासजी चर्मकार कुल से होने के कारण जूते बनाते थे। ऐसा करने में उन्हें बहुत खुशी मिलती थी और वे पूरी लगन और परिश्रम से अपना कार्य करते थे।
उन्होंने कहा उनका जन्म ऐसे समय में हुआ था जब उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में मुगलों का शासन था। चारों ओर अत्याचार, गरीबी, भ्रष्टाचार व अशिक्षा का बोलबाला था। उस समय मुस्लिम शासकों द्वारा प्रयास किया जाता था कि अधिकांश हिन्दुओं को मुस्लिम बनाया जाए। संत रविदास की ख्याति लगातार बढ़ रही थी जिसके चलते उनके लाखों भक्त थे। जिनमें हर जाति के लोग शामिल थे। यह सब देखकर एक मुस्लिम ‘सदना पीर’ उनको मुसलमान बनाने आया। उसका सोचना था कि यदि रविदास मुसलमान बन जाते हैं तो उनके लाखों भक्त भी मुस्लिम हो जाएंगे। ऐसा सोचकर उनपर हर प्रकार से दबाव बनाया गया, लेकिन संत रविदास तो संत थे उन्हें किसी धर्म से नहीं मानवता से मतलब है। उन्होंने अपने दोहे के माध्यम से भी धर्मपरिवर्तन को नकारा।
संत रविदास ने कहा था –
मैं नहीं दब्बू बाल गँवारा, गंगत्याग महूँ ताल किनारा ।।
प्राण तजूँ पर धर्म न देऊँ, तुमसे शाह सत्य कह देऊँ ।।
चोटी शिखा कबहुँ नहीं त्यागूँ, वस्त्र समान देह भल त्यागूँ ।।
कंठ कृपाण का करौ प्रहारा, चाहै डुबावो सिंधु मंझारा ।।

श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज भी कई लोग अनुसूचित जाति समाज को धर्मपरिवर्तन के लिए प्रयास करते है। लेकिन हमें समझना होNगा कि जब हमारे पूर्वजों ने लाखों यात्राएं सहकर्मी अपने धर्म और संस्कृति को नहीं छोड़ा तो आज हम सब कैसे अपने धर्म और संस्कृति को छोड़ सकते हैं

उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म के सबसे बड़े ईश्वर भगवान श्रीराम को दुनिया से परिचय करवाने वाले महर्षि वाल्मीकि भी अनुसूचित जाति समाज से ही आते थे यदि कोई श्री राम को झूठा बता रहा है तो वो हमारे महर्षि वाल्मीकि को झूठा बता रहा।

आज के कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम,नीरज पासवान,सीताराम रवि,जोगेन्द्र लाल,राजीव राज लाल,सीमा पासवान,रंजन पासवान,खुदा राम,कमलेश राम,राकेश राम,सतेंद्र रजक,संदीप कुमार,बिनोद राजन,कमलेश किशोर,उपेन्द्र रजक,नीरज नायक,संजय रविदास,करन नायक आदि उपस्तिथ हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *