मुहर्रम जुलूस में खिलाड़ियों ने दिखाए आकर्षक खेल,ताजिया भी रहा साथ

ओरमांझी: हजरत इमाम हुसैन की शहादत में शनिवार को कुटे के आस पास क्षेत्र के लोगो ने मुहर्रम बनाया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप,सिल्ली डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, बीडीओ विजय कुमार सोनी, उप प्रमुख रिज़वान अंसारी,पूर्व उप प्रमुख मुंतजिर अहमद रजा, सचिव अमाल खान,सरिता देवी उपस्थित थे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि मुहर्रम का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।इसे अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि मुहर्रम का पर्व हमें शांति व अमन के साथ साथ त्याग,बलिदान और आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। हमें त्याग सिकिदिरी से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही अखाड़े में जुलूस निकाले गए। खिलाड़ियों ने गर्मजोशी के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया। कई इलाकों में ताजिया का जुलूस भी निकाला। जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। अलग-अलग हिस्से से खिलाड़ी की टोली निकली।और डंके की आवाज के बीच कई जुनून भरे खेलों को प्रदर्शन किया। अखाड़ा की सुरक्षा को लेकर सिकिदिरी वा ओरमांझी पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। सिकिदिरी के कुटे आस पास क्षेत्र भर में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी के साथ जवान तैनात थे। बीडीओ विजय कुमार सोनी के साथ ओरमांझी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह व सिकिदिरी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश रवि भी मौके पर उपस्थित रहे।इस दौरान देशभक्ति से जुड़े कई रोमांचक खेलों का प्रदर्शन भी युवा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ किया। लाठी के खेलों के साथ पारंपरिक अस्त्र शस्त्रों के साथ खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दिखे। पिरामिड बना कर ही एक दूसरे के ऊपर चढ़कर हाथों में खूब तिरंगा भी लहराया।और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। वहीं संचालन पूर्व उप प्रमुख मुंतजिर अहमद रजा ने किया। मौके मुख्य रूप से अमाल खान, आमिर हमजा, खालिक खान, फारूक खान, सफीउल्लाह अंसारी, तौहीद आलम,मुखिया बालमती देवी, कैलेश पाहन, अब्दुल गफ्फार, राजेन्द्र महतो, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *