झारखंड में भी हो जातीय जनगणना, बिहार की तर्ज पर लागू हो शराबबंदी: खीरु महतो

सवांददाता

वेस्ट बोकारो (घाटो)। झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को बिहार से राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित किया गया हैं। जिसके बाद झारखंड में भी जेडीयू के नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शनिवार को खीरू महतो भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया।

इस दौरान खीरू महतो ने कहा: पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजकर झारखंड और बिहार को सेतु की तरह जोड़ने का काम किया है। खीरु ने आगे कहा कि मुझे आलाकमान ने झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने का दायित्व दिया है। राज्यसभा सांसद खीरु ने आगे कहा कि पार्टी ने सम्मान देकर मुझे राज्यसभा सांसद बनाया, यही मेरे लिए काफी है। झारखंड में भी बिहार के तर्ज पर शराबबंदी की जाये और राज्य सरकार यहां भी जातीय जनगणना करवाएं। मौके पर पार्टी के महासचिव श्रवण कुमार, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद राउत समेत बड़ी संख्या में प्रदेश के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *