हमारी सरकार बनी तो पूरे देश में जातिगत जनगणना कराया जायेगा: राहुल गांधी

दुमका: राहुल गांधी की न्याय यात्रा शनिवार को दुमका पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में हमारी बनी तो देश में जातिगत जनगणना कराया जायेगा। इससे स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि गैर भाजपा शासित राज्यों में ईडी और सीबीआई का भय दिखाकर सरकार को गिराने की साजिश करती है। झारखंड में भी भाजपा ने प्रयास किया लेकिन हम लोगों ने उसको विफल कर दिया। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को सफलता मिलेगी और अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी।
राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के दौरान देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश,कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम,विधायक प्रदीप यादव,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *