हटिया विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मना सरहुल

रांची : प्रकृति का महापर्व सरहुल राजधानी रांची में धूमधाम मनाया गया। वहीं हटिया विधानसभा क्षेत्र में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ सरहुल महापर्व मनाया गया।

प्रदेश राजद खटाल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने हटिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा कर सरहुल पदयात्रा में शामिल लोगों का हौसला बढ़ाया।

साथ ही मांडर की थाप पर अपने भी थिरके। मौके पर उन्होंने सभी को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, साहुल प्रकृति का पर्व है।

झारखंड में धूमधाम से मनाया जाता है। यह तीन दिनों का पर्व है। इस अवसर पर विद्या भूषण यादव शैलेंद्र यादव, आनंद गोप, लक्ष्मण गोप सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *