मेयर प्रत्याशी रमा खलखो को रांची के मेयर पद पर विजयी बनाने के लिये रोड शो
रांची: रमा खलखो के समर्थन में मंगलवार को बनहोरा से पण्डरा होते हुए रातू रोड तक आयोजित रोड शो में पूर्व मंत्री व कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की शामिल हुए
पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पूरी मुस्तादी के साथ चुनावी मैदान में हैं मेयर पद पर विजय बनाने के लिए सभी संकल्पित है जनता का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर रमा खलखो को मेयर पद पर विजयी बनाने के लिये क्रम संख्या 5 चुनाव चिन्ह बेंच छाप पर मोहर लगाने की मतदाताओं से अपील कर रहे हैं. रांची में रमा खलखो की जीत बहुत जरूरी है. खुशी है कि आम जनमानस भी इस सच्चाई को बखूबी समझ रहा है.



