झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में स्टार्टअप का आयोजन,सैकड़ों युवाओं ने अपना प्रोडक्ट किया लॉन्च

रांची: नामकुम स्थित झारखंड टेक्निकल यूनिवसिटी में शनिवार को स्टार्टअप झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड राज्य के अलग अलग जिले के करीब 200युवाओं ने भाग लिया और अपना प्रोडक्ट लॉन्च किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीयूटी के कुलपति बीके सिंह और रांची एसडीएम उत्कर्ष कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मौके पर उत्कर्ष कुमार ने स्टार्टअप के लिए सभी युवाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने उपस्थित स्टार्टअप प्रतिभा से उनकी इच्छा के बारे में जानकारी लिया।
साथ ही सभी बधाई दिया।
वहीं सीयूटी के कुलपति बीके सिंह ने कहा कि स्टार्टअप एक इंपावरमेंट है। बैकबोन ऑफ इकॉनमी। 2016 में भारत सरकार ने स्टार्टअप शुरू किया है। इसमें अबतक लाखों युवा जुड़ कर अपने सपने पूरे कर रहे हैं। झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग को प्राथमिकता देती है। कोई भी व्यापार शुरू करने से पहले प्रशिक्षण लेना जरूरी है। आप टीम बनकर स्टार्टअप करें। उन्होंने कहा कि आज गूगल करोड़ों लोग यूज करते हैं। इसलिए स्टूडेंट को अपने आप में कुछ बेहतर करना चाहिए।
वहीं सीयूटी परिसर में लगे स्टॉल का वीसी और कुलपति ने जायजा लिया और युवाओं से बातचीत की। इसी क्रम में डॉक्टर मेघा रानी ने मेघम घी स्टार्टअप किया। मेघा रानी ने कहा कि लोगों को मिलावटी जहर से मुक्त रखने के लिए मैने मां के हाथों से बने मेघम घी पूरी तरह से शुद्ध है। फिलहाल छोटे छोटे डब्बे में घी को बाजार में उतारा जायेगा। कुछ दिन बाद बड़े डब्बे एक किलो,आधा किलो में भी बाजार में उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि लोगों की मांग शुरू हो गई है।
एसडीएम उत्कर्ष कुमार और कुलपति बीके सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्टार्टअप झारखंड ईसी के निदेशक मांणिक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के प्रोगाम में 250 स्टार्टअप हुआ है। 25 अपने स्टार्टअप शो करेंगे। टॉप टेन को इंडिया एंजेल नेटवर्क के द्वारा फंडिंग का अवसर मिलेगा। इसमें पूरे झारखंड से स्टार्टअप आए हैं। स्टार्टअप में अलग अलग सेक्टर से जैसे कृषि,हिसपुरलिटी,लीगल, ए आई,मार्केटिंग,ड्रोन,गेमिंग सहित चीजे है। उन्होंने कहा कि 25 लोगों को स्टार्टअप झारखंड के सक्षम प्रोग्राम से उनको आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *