शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल
खूंटी : स्थानीय टूटटोली एरेन्डा में शनिवार को शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व सैकड़ों की संख्या में माता एवं बहनें कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा टूट टोली से कर्रा रोड, महतो टोली, चौधरी मोहल्ला होते हुए प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पहुंची। महादेव मंडा में पूजा अर्चना के उपरांत बूढ़ा महादेव मंदिर का परिक्रमा करते हुए वापस चौधरी मोहल्ला महतो टोली कर्रा रोड होते हुए टूट टोली बेंगबुरु पहाड़ पहुंची। वहां पर विधिवत जलभिषेक किया गया। शाम चार बजे तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। वहीं पूर्व उप प्रमुख जितेंद्र कश्यप ने बताया कि बेंगबुरु पहाड़ में ऐतिहासिक सच्चाई है कि अगर इस क्षेत्र में अकाल पड़ता था तो यहां पर महिलाओं द्वारा जलभिषेक किया जाता था। इससे इस क्षेत्र में उस साल अधिक वर्षा होती थी। प्राचीनकाल से अकाल सुखा पड़ने पर यहां पर पूजा अर्चना किया जाता रहा है। यहां पर महादेव मंदिर का निर्माण कराया गया। इसके बाद आज प्राण प्रतिष्ठा किया गया है। कार्यक्रम में राजेश बैठा, सुनील कुमार उर्फ राजू, राजेश साहू, सोनू कुमार, पवन राम, गोविंद महतो, दीपक कुमार, देवेंद्र महतो, दिनेश कुमार महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
रांची : स्थानीय टूटटोली एरेन्डा में शनिवार को शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व सैकड़ों की संख्या में माता एवं बहनें कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा टूट टोली से कर्रा रोड, महतो टोली, चौधरी मोहल्ला होते हुए प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पहुंची। महादेव मंडा में पूजा अर्चना के उपरांत बूढ़ा महादेव मंदिर का परिक्रमा करते हुए वापस चौधरी मोहल्ला महतो टोली कर्रा रोड होते हुए टूट टोली बेंगबुरु पहाड़ पहुंची। वहां पर विधिवत जलभिषेक किया गया। शाम चार बजे तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। वहीं पूर्व उप प्रमुख जितेंद्र कश्यप ने बताया कि बेंगबुरु पहाड़ में ऐतिहासिक सच्चाई है कि अगर इस क्षेत्र में अकाल पड़ता था तो यहां पर महिलाओं द्वारा जलभिषेक किया जाता था। इससे इस क्षेत्र में उस साल अधिक वर्षा होती थी। प्राचीनकाल से अकाल सुखा पड़ने पर यहां पर पूजा अर्चना किया जाता रहा है। यहां पर महादेव मंदिर का निर्माण कराया गया। इसके बाद आज प्राण प्रतिष्ठा किया गया है। कार्यक्रम में राजेश बैठा, सुनील कुमार उर्फ राजू, राजेश साहू, सोनू कुमार, पवन राम, गोविंद महतो, दीपक कुमार, देवेंद्र महतो, दिनेश कुमार महतो सहित कई लोग मौजूद थे।



