लायंस क्लब रांची समर्पण की मानवीय पहल,रोटी बैंक अभियान के तहत 450 जरूरतमंदों को कराया गया भोजन
रांची:लायंस क्लब रांची समर्पण की ओर से रोटी बैंक एवं त्वरित भूख राहत सेवा (One Multiple One Activity) के तहत मानवता की मिसाल पेश की गई। कड़ाके की ठंड के बीच क्लब के सदस्यों ने रांची के रिम्स परिसर, बरियातू में लगभग 450 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर भूख से लड़ने का संदेश दिया।
इस सेवा अभियान में Ln संजीवनी साहू के सहयोग से कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाया गया। उनकी सहभागिता से यह पहल न केवल नाम में, बल्कि उद्देश्य और कर्म में भी संजीवनी सिद्ध हुई। सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना रहा।
रात्रि करीब 8 बजे शुरू हुए इस अभियान के दौरान सर्द रात में जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। भोजन वितरण के हर निवाले में करुणा, अपनापन और सेवा भाव का स्पष्ट संदेश झलक रहा था।
इस मानवीय सेवा में क्लब की कई लायन सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहीं, जिनमें Ln सुमिता बेदी, Ln सीमा सिंह, Ln रीना अग्रवाल, Ln सिंधु बाला और Ln रूपम झा प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायी बनाया गया।
लायंस क्लब रांची समर्पण का मानना है कि भूख के सामने सभी समान हैं, और भूख मिटाना ही सच्ची सेवा है। क्लब ने संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।सेवा, करुणा और मानवता को समर्पित यह अभियान समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है।



