कांग्रेस,झामुमो और राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

रांची: संथाल परगना के सकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा का दामन थामा। इसमें कांग्रेस,झामुमो और राजद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में इसके लिए मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने संथाल से आए कांग्रेस के निरंजन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया। इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि आने वाले2024 में प्रदेश के सभी सीटों पर कमल खिलने की अब पूरी संभावना बन गई है। इतने जोश और उत्साह के साथ संथाल से आए कार्यकर्ताओं में वर्तमान की हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार के प्रति आक्रोश साफ दिख रहा है। हेमंत सोरेन की सरकार से आम और खास दोनों परेशान हो रहे हैं। जनता आने वाले दिनों में परिवर्तन का मन बना चुकी है। वहीं संथाल से भाजपा में शामिल होने के बाद निरंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी ही देश में विकास की क्रांति ला सकते हैं। मैने भाजपा की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर शामिल हुआ हूं। आगे भाजपा जो भी आदेश करेगी उसका मैं पालन करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *