समाजसेवा में अग्रणी स्वेता भाला को मारवाड़ी समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

खूंटी: जिले के मारवाड़ी समाज की सक्रिय, समर्पित एवं कर्मठ सदस्य स्वेता भाला का 28 नवंबर को मात्र 45 वर्ष की अल्प आयु में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि संपूर्ण मारवाड़ी समाज शोकाकुल है। समाज ने उन्हें एक सशक्त स्तंभ के रूप में याद करते हुए इस क्षति को अपूरणीय बताया है।
स्वेता भाला समाज के विभिन्न मंचों पर लंबे समय से सक्रिय थीं। वे सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं और अपने मधुर व्यवहार, स्नेहिल मुस्कान तथा सेवा भावना के कारण सभी की प्रिय बनी रहीं। समाजहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव स्मरणीय बताया गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही मारवाड़ी समाज के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने भारी संख्या में एकत्र होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वेता भाला का समाज के प्रति समर्पण और सक्रिय योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित समाजजनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मारवाड़ी समाज ने एक स्वर में कहा कि स्वेता भाला की स्मृति और उनके कार्य सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *