रांची और खूंटी में संरक्षित फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग कृतसंकल्पित: भारद्वाज

रांची/खूंटी: झारखंड में संरक्षित फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य बागवानी मिशन कई तरह के कार्यक्रम चला रही है। किसानों को प्रशिक्षित कर उन्हें फूलों की खेती के लिए अग्रसर कर रही है।

रांची और खूंटी जिले के जिला उद्यान पदाधिकारी रेशू भारद्वाज ने कहा कि राजधानी रांची और खूंटी के किसानों को संरक्षित फूलों की खेती करवाने के लिए लगातार प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उनके अपने क्षेत्र में ही उद्यान विभाग किसानों को प्रशिक्षित कर रही है। इससे रांची और खूंटी जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में किसान संरक्षित फूलों की खेती कर रहे हैं और अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक महिला किसानों का फूलों की खेती की तरफ झुकाव हो रहा है।किसान विभिन्न फूलों जैसे- गेंदा, जरबेरा, ग्लैडियोलि कारनेश, गुलाब इत्यादि पौधे लगाने लगे हैं।
जिला उद्यान पदाधिकारी ने कहा कि हमारी योजना अंतर्गत रांची और खूंटी के कई किसान फूलों की खेती कर रहे हैं ओर उनका उत्पाद राज्य ही नहीं बाहर भी भेज रहे हैं। फूलों की खेती के लिए किसानों को एक्सपोजर विजिट के लिए बाहर भी भेजा जाता है। फूलों की खेती के प्रति किसानों का झुकाव धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है और वे अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। राज्य सरकार किसानों को इसके लिए अनुदान भी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *