खूंटी के सुभाष चौक पर खुला भाजपा का चुनाव कार्यालय,कार्यकताओं ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाए

खूंटी: लोकसभा चुनाव प्रचार में भाजपा पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को नेताजी सुभाष चौक पर चुनाव कार्यालय कार्यालय का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित ने कार्यालय में पूजा पाठ करवाया। वहीं कार्यालय प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में आए भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर पुरे देश की जनता को भरोसा है। तीसरी बार फिर से देश के प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी को बैठना है। इसके लिए खूंटी में भी कमल खिलाना होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत राष्ट बनने की ओर अग्रसर है। भारत का सम्मान आज विदेशों में हो रहा है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने भाजपा के द्वारा चुनावी घोषणा पत्र सह संकल्प पत्र में दिए गए बातों को बारीकी से कार्यकर्ताओं को बताया।
वहीं कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह चुनाव को पूरा विश्व देख रहा है। अबकी बार चार सौ के पार का नारा है। इससे विपक्ष घबरा गई है। इस बार के चुनाव में अर्जुन मुंडा खूंटी से कम से कम पचास हजार वोटों से जीते यही हम्मारा कामना है । तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि हमलेगों को शक्ति केंद्रों में जाना है तभी चार सौ के पार होगा। अर्जुन मुंडा को सिर्फ सांसद नहीं पीएम मोदी के कैबिनेट में शामिल होने भेजे रहे हैं। इससे खूंटी ही नहीं पूरे देश का विकास होगा। विकसित राष्ट्र बनाना है।साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त करना है। अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए अर्जुन मुंडा को जीतना है।
स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि अपने राष्ट्र,गांव और टोला को विकसित करने के लिए यह चुनाव जीतना है। पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए यह चुनाव जरूरी है।
कार्यालय में दिन भर के कार्यों का मंथन और आगे की रणनीति के लिए कार्यालय खुला है। एक कमल फूल खूंटी से दिल्ली जाना चाहिए यह हम लोगों को संकल्प लेना है।
खूंटी लोकसभा प्रभारी डॉक्टर रविंद्र राय ने कहा झारखंड का सबसे लोकप्रिय नेता खूंटी सांसदी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा है। यह स्थान भाजपा की पहचान बनी है। आजादी के बाद जब एक ही विचारधारा के नाम पर देश चलती थी। अंग्रेजों की लीक पर चलने वाली पार्टी कांग्रेस से भला नहीं हो सकता है। इस देश की संस्कृति आत्म की बचाने के लिए भाजपा को जीतना होगा। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दिन दयाल का उन्होंने उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि कार्यक्रताओ के बल पर ही पार्टी यहां तक पहुंची है। लोकतंत में पांच साल में एक बार परीक्षा होता है। भारत तेजी से विकास कर रहा है, उस विकास को टूटने नहीं देना है।
वहीं कार्यक्रम में बनो प्रखंड के जेएमएम कार्यकर्ता और बुंडू के राजद कार्यकर्ता, खूंटी लोहारा संमज के सैकड़ों लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। इनका नेतृत्व दिनेश लोहारा ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन ओपी कश्यप ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *