05 जुलाई को प्रदेश राजद का स्थापना दिवस,सभी जिला मुख्यालय में मानने का निर्णय

रांची:झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस 05 जुलाई को झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय रांची सहित झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में धूम धाम से मनाने का फैसला लिया गया है।
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जनता दल का 27 वा स्थापना दिवस समारोह प्रदेश राजद कार्यालय रांची में समय 11 बजे से तथा सभी जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाने का निर्देश दिया है
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रदेश के पदाधिकारियों,कार्यकारिणी के सदस्यों,सभी जिला अध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित सभी सम्मानित नेता कार्यकर्ता अपने अपने जिलों में राष्ट्रीय जनता दल का 27 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएंगे तथा केंद्र सरकार के गरीब विरोधी ,जन विरोधी नीतियों के खिलाफ परिचर्चा करेंगे एवं महान विचारक और चिंतक संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर चर्चा परिचर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *