21 जून 2023 बुधवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष राशि:आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार में आय के लिए कुछ नवीन स्रोत बनेंगे, जिनसे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में हल्की फुल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, तो वह आपके लिए सुखद व लाभदायक सिद्ध होगी। सायंकाल के समय आज आपको कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन परेशान हो जाएगा। आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए भी आगे आएंगे।

वृष राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने कार्य क्षेत्र में जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कामों को लेकर आज आपके पास और अधिक व्यस्तता रह सकती हैं, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है। आज रात्रि का समय आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन इसमें आपका कुछ फायदा ही होगा।

मिथुन राशि:आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहेगा। शासन व्यवस्था का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान को उत्तम कार्य करके देख आज मन मे प्रसंता का माहौल बना रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि वह आपको नुकसान दे सकता है। व्यवसाय में जटिल समस्याएं आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के परामर्श से सुलझ जाएंगी, लेकिन ध्यान दें कि परामर्श उसी व्यक्ति से ले जो अनुभवी हो, सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं सैर सपाटे पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं पर भी धन व्यय कर सकते हैं। परिवार में आज आपके भाई व बहन के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसंता बनी रहेगी। आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिससे यदि वह आपसे नाराज थी, तो वह मान सकती है। आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

सिंह राशि:आज आपके व्यवसाय की योजनाओं को प्रगति मिलेगी और वह सफल होंगी, साथी आज आपको सामाजिक सम्मान मिलने की भी भरपूर संभावना दिख रही है। दांपत्य जीवन व प्रेम जीवन के लिए दिन अति उत्तम रहने वाला है। आज व्यापार या कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले पूरी तरह सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में वह आप को नुकसान पहुंचा सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ और आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उससे बचने की कोशिश करें।

कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए आकस्मिक धन लाभ के योग बना रहा है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के प्रयास सफल होंगे और उनको अपने भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए रोजगार प्राप्त होगा। आज आपकी कोई मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती हैं। विरोधी भी आज परास्त होंगे और व्यापार में आपके कुछ नए शत्रु भी पनप सकते हैं। आप कौन से सावधान रहना होगा।

तुला राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के कार्यालय में आज उनके सहयोगी उनके अधिकारियों से उनकी चुगली कर सकते हैं, इसलिए उनको सावधान रहना होगा। व्यापारियों की आज कहीं फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आज किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे थे, तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से आज आपको धन लाभ प्राप्त होता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम सफलता लेकर आएगा। आज नौकरी से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में भी आज वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आज उनके भविष्य की चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को आज रणनीति बनाकर पढ़ना होगा, नहीं तो वह परीक्षा में सफलता नहीं पा सकेंगे।

धनु राशि:आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके परिवार में आपके भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों ने खुशी की लहर दौड़ेगी। यदि आज आपका कोई रिश्तेदार आपसे उधार मांगे, तो सोच-विचार करें, क्योंकि वह धन बाद में आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। सायंकाल का समय आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था, तो फिर आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मकर राशि:आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने घरेलू सामानों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है यदि आज आपकी कोई लंबे समय से पुरानी देनदारी चल रही थी, तो आज आप उससे मुफ्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत हो सकता है, जिसके आपको बेहद सुखद परिणाम मिलेंगे, लेकिन यह देख कर आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा और आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अपने बिजनेस में फायदा होगा। किसी नए कार्य की शुरूआत करने से पहले संवैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप अपने घर के पुराने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें सफल भी होंगे। व्यापार के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, इसका आपको लाभ अवश्य होगा।

मीन राशि:आज का दिन थोड़ा अलग सा भरा रह सकता है। यदि आज आप अपने व्यवसाय में आलस्य दिखाएंगे, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज नौकरी में आपको अपनी महिला सहकर्मी व अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके अधिकारों के वेतन में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आज कोई नया परिवर्तन होगा, जिससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। यदि आज आपकी नौकरी में किसी चीज से हटकर कोई बात होगी तो फायदा होगा, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है।
                         पंचांग:
21 जून 2023 बुधवार, को हिंदू कैलेंडर- यह शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है या अधिकांश क्षेत्रों में हिंदू कैलेंडर और पंचांग में चंद्रमा के शुक्ल पक्ष या प्रकाश चरण के दौरान तीसरा दिन है। यह शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि या तीसरे दिन चंद्रमा के शुक्ल पक्ष या प्रकाश चरण के दौरान 21 जून को दोपहर 12:59 बजे तक है। इसके बाद यह शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि या चौथे दिन चंद्रमा के शुक्ल पक्ष या प्रकाश चरण के दौरान दोपहर 2:58 बजे तक है। 22 जून को। (समय भारत के सभी उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भागों में लागू। सभी समय भारत मानक समय के आधार पर।)
शुभ – हिन्दू पंचांग के अनुसार 21 जून 2023 को शुभ मुहूर्त – पूरे दिन शुभ और शुभ मुहूर्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *