राजधानी रांची में चोरों ने बोले बाबा को भी नहीं बख्शा, महाकालेश्वर मंदिर में चोरी,दानपेटी से उड़ा लिए 40 हजार रुपए

रांचीः राजधानी रांची में चोरी, छिनतई, हत्या का सिसलिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सवान के महीने में चोरों ने भोले बाबा को भी नहीं बख्शा। राजधानी के गोंदा में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में चोरों ने मंदिर में रखी दानपेटी से 40 हजार रुपए लेकर चंपत हो गए। इसके साथ नाग देवता की प्रतिमा को भी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मंदिर में रात 12 बजे तक पूजा-पाठ चलता रहा था। इसके बाद मंदिर के पुजारी कपाट बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो गेल का ताला और दानपेटी टूटी हुई दिखी। साथ ही चांदी की नाग देवता की प्रतिमा भी गायब मिली.इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। इस घटना के बाद पूरे ईलाके में सनसनी फैल गई है। वहां के लोगों का कहना है कि सावन के महीने में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *