कोयला कारोबारी के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी
धनबाद: ईडी ने कोयला के अवैध कारोबार के जरिए मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर एक बार फिर से धनबाद में छापेमारी की है। ईडी ने डेको आउटसोर्सिंग के संचालक मनोज अग्रवाल, कोयला के बड़े कारोबारी मनोज अग्रवाल, सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया के ठिकानों की तलाशी ले रही है। मनोज अग्रवाल आउटसोर्स कंपनी डेको के संचालक एवं ट्रांसपोर्टर भी है।



