खूंटी प्रखंड परिसर में हर्षोल्लास के साथ मना होली महोत्सव, अधिकारियों ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल
रांची : रंगों और उमंग का पर्व होली पूरे राज्य में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को खूंटी प्रखंड कार्यालय परिसर में होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रंगों का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सवी माहौल देखने को मिला।
होली महोत्सव का आयोजन प्रखंड उप प्रमुख अरुण साबू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रंजीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख, अंचलाधिकारी (सीओ), जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकत्रित हुए तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंग-गुलाल और पारंपरिक होली गीतों के बीच सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुल कर रहने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील भी की।
अंचलाधिकारी शंकर विद्यार्थी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, ऊर्जा और नई शुरुआत का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
उप प्रमुख अरुण साबू ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार सभी मिलकर त्योहार मना रहे हैं, उसी एकजुटता के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। वहीं जिला परिषद सदस्य नेलानी देमता ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रखंड परिसर में उत्साह, उमंग और सौहार्द का माहौल बना रहा तथा सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां साझा



