मुख्यमंत्री रहते हेमंत सोरेन ने लिया खनन पट्टा :बाबूलाल मरांडी

जामताड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को बिंदापाथर स्वास्थ्य केंद्र में कोविड 19 का बुस्टर डोज टीकाकरण का शुभारंभ किया। तत्पश्चात बिंदापाथर पंचायत भवन के समीप आयोजित बिंदापाथर भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का टिप्स दिया। उन्होंने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के बारे में कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड ही नहीं भारत के प्रथम मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने नाम का खनन पट्टा लिया है ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद कई विभागों को संभाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सबसे अधिक सीएनटी एसपीटी एक्ट का यदि उल्लंघन किसी परिवार ने किया है तो वह सोरेन परिवार है ।कहा कि इलेक्शन कमिशन को काफी कम प्रॉपर्टी दिखाई गई है।उन्होंने कहा कि खतियान आधारित स्थानीय नीति हेमंत सोरेन ने लाया तो जरूर है ,जिसमें नियोजन नहीं जुड़ा है जो न्याय संगत नहीं है ।उन्होंने कहा कि जब नियोजन ही नहीं होगा तो वैसे खतियान का क्या। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में जब जब भाजपा की सरकार बनी तब तब विकास हुआ।बाकी सरकार सिर्फ झारखंड को लूटती रही है। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह,जिला महामंत्री प्रवास कुमार हेम्ब्रम, तारा प्रसन्न महतो, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अविता हांसदा, निपेन सिंह,राम सिंह यादव, सुभाष यादव, अजीत यादव, किरन बेसरा, अमित भैया, राम मुर्मू, बृजलाल चौधरी, भोलानाथ सिंह, संतोष भोंक्ता आदि उपस्थित थे।

फोटो :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *