श्री महावीर मंडल रांची महानगर द्वारा रामनवमी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र आठ फीट का होगा हनुमान : कुणाल आजवानी

रांची: श्री महावीर मंडल रांची महानगर रामनवमी महोत्सव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को होटल बीना इन में सभी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंडल के अध्यक्ष कुणाल आजवानी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों से रामनवमी महोत्सव नहीं मनाया जा रहा था। दो साल बाद हमलोग बड़ी धूमधाम से रामनवमी महोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं। झारखंड के अलावा यूपी,राजस्थान के कलाकार इस शोभा यात्रा में आकर्षक झांकी प्रस्तुत करेंगे। सबसे आकर्षक आठ फीट का हनुमान होगा,जो शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं झांकी में प्रथम,द्वितीय और तृतीय को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम को 31 हजार,द्वितीय को 21 और तृतीय को हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि खूंटी में रामनवमी शोभा यात्रा पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने की निंदा की। कहा कि रामनवमी पूजा समिति सदस्यों पर हुए सभी मामले वापस लिए जाए। विरोध में काला बिल्ला लगाकर प्रेसवार्ता किया। उन्होंने कहा कि कल होने वाले कार्यक्रम में भी हमलोग सभी सदस्य काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे।
तासा पार्टी को भी पुरुष्कर दिया जाएगा।
महामंत्री मुनचुन राय ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित इस भव्य महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए हमारे सभी सदस्य लगे हुए हैं। इसबार भव्य शोभा यात्रा निकलेगा। विक्की छाबडा का भजन कार्यक्रम होगा। श्री राय ने कहा कि दो वर्षों बाद जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। महाअष्टमी को रात्रि आठ बजे से झांकी प्रतियोगिता होगी। वहीं भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। झांकी में हनुमान जी मुंबई से आ रहे हैं। नवमी शोभायात्रा में शामिल होंगे।
दिलीप सोनी संयोजक ने कहा लगातार 15 सालों श्री महावीर मंडल इस तरह का आयोजन करता आ रहा है। शोभायात्रा चार बजे निकलेगा जो तपोवन जाएगी। शोभा यात्रा में एक सौ एक महावीरी झंडा होगा।। प्रेसवार्ता में रोहित सराडा,रविप्रकाश सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *