पिछड़ों,वंचितों,शोषितों,को मतदान के अधिकार से वंचित रखने की साजिश रची जा रही है: गुड्डू यादव

बांका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचन आयोग को बिहार की समस्त मतदाता सूची को निरस्त कर केवल 25 दिन में 1987 से पूर्व के कागजी सबूतों के साथ नई मतदाता सूची बनाने का निर्देश दिया है। उक्त बातें युवा राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी भागलपुर गुड्डू यादव ने कही ।आगे भागलपुर प्रभारी गुड्डू यादव ने कहा कि चुनावी हार की बौखलाहट में ये लोग अब बिहार और बिहारियों से मतदान का अधिकार छीनने का षड्यंत्र कर रहे हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर ये आपका वोट काटेंगे ताकि मतदाता पहचान पत्र ना बन सके। फिर ये आपको राशन, पेंशन, आरक्षण, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं से वंचित कर देंगे।
भाजपा और जद यू सिर्फ गरीबों,मजलूमों, मजदूरों,किसानों, युवाओं, महिलाओं,छात्र-छात्राओं के हक और अधिकारों को छीनने का काम किया है ।बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है की चाहे कुछ भी हो जाए हम अपने भाइयों का हक छीनने नहीं देंगे ,जो लड़ाई हमारे नेता आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी ने लड़ी उस लड़ाई को अंजाम तक पहुँचाने के लिए कृत संकल्पित हैं राजद का एक-एक कार्यकर्ता, चाहे जो भी रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे ।हम लड़ेंगे अपने नेता नवयुग के जननायक तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में और बिहार की जनता के हक़ और अधिकार को दिलाएँगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *