गुमला में शादी टूटने के गम में दूल्हे की आत्महत्या,परिवार में मातम
रांची: झारखंड के गुमला जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर शादी टूटने के गम में दूल्हा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जबकि शादी में सगाई की रस्म पूरी हो चुकी थी। घर पर उत्सव का माहौल था और प्रीतिभोज की तैयारी चल रही थी। रिश्ते नाते व अन्य लोगों को शादी का कार्ड भी वितरण किए जा चुके थे। लड़का लकड़ी के बीच फोन पर बातचीत भी शुरू हो गई थी।
इस बीच अचानक वधू पक्ष के अचानक शादी से इनकार कर दिया। इससे युवक जिसकी शादी होने वाली थी वह डिप्रेशन में चला गया। रिश्ता टूटने के इस फैसले ने जिसकी शादी होने वाली थी इस लड़के का नाम सुरेंद्र है। सुरेंद्र को इस सदमे से अंदर तक झकझोर कर रख दिया। वह गहरे पिछले कुछ दिनों से काफी गुमसुम रहने लगा था. इसी डिप्रेशन में आकर उसने अपने घर के पास स्थित एक करंज के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली.
सुबह जब परिजनों की नजर पेड़ पर लटकते शव पर पड़ी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।



