सेल सैटेलाइट टाउनशिप में भव्य पंडाल एवं तैयारियां जोरो पर

रांची: सेल सैटेलाइट टाउनशिप में इस वर्ष 32 वे दुर्गा पूजा एवं काली पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है I सेल की एक प्रतिष्ठित रिहायशी टाउनशिप होने की वजह से यहाँ दुर्गा पूजा संभ्रांत, पारम्परिक एवं पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाई जाती है I
इस बार पूजा पंडाल को पारम्परिक स्वरुप में बनाया जा रहा है I पूजा पंडाल की ऊंचाई ५० फ़ीट एवं चौड़ाई ५५ फ़ीट है I प्रवेश द्वार पर दोनों ओर नक्काशीदार खम्भों की श्रृंखलाओं के ऊपर गोलाकार सजावट की जा रही है I मुख्य द्वार के सामने, छत और दोनों ओर अट्टालिकाओं के ऊपर सुन्दर आकृतियों की सजावट की जा रही है I गर्भगृह में माँ दुर्गा की १५ फ़ीट विशाल प्रतिमा के अनुरूप विभिन्न चित्रों एवं रंगो से साज-सज्जा का काम जोर शोर से चल रहा है I रांची के प्रसिद्द मूर्तिकार श्री अजय कुमार पाल द्वारा विशिष्ट प्रिंटिंग विधि से माँ दुर्गा की मूर्ति बनाई जा रही है I
दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान महाषष्ठी से लेकर दशमी तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यकम, बच्चो के नृत्य एवं चित्रकारी, महिलाओं की रंगोली एवं धुनुची नृत्य एवं ढाक प्रतियोगिता जैसे अन्य कार्यक्रमों का बड़े स्तर पे आयोजन किया जाता है I महानवमी की रात्रि में भजन, झांकी एवं नृत्य से सुसज्जित जागरण का भी आयोजन किया जाता है I
यहाँ की दुर्गा पूजा में खाने पीने के लिए विशेष आकर्षण देखा गया है I भोजन स्टाल में कावेरी, पिज़्ज़ा-हट, ज़ेनिस्टा-इन, वॉक एवं अन्य प्रसिद्ध रेस्टोरेंट की भागीदारी रहती है I स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजकों द्वारा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है I अष्टमी एवं नवमी को महाभोग वितरण के दौरान करीब ६ हज़ार लोगो को भोग उपलब्ध कराया जाता है I
इस वर्ष की दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष निर्मल प्रधान, महासचिव श्रवण प्रधान एवं सचिन कुमार तथा कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह हैं। इन के अलावा कमेटी में राम रंजन चौधरी, मिलिंद वर्मा, आलोक मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद, सोमनाथ कुमार, बसंत साहू, बबलू घोष, सिबाशीष मुखर्जी, राम किशन, प्रवीण कुमार, मजूमदार जी, अजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, रत्नेश राम की भी विशेष भागीदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *