सुनील तिवारी को किनसे खतरा है जो बाबूलाल मरांडी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं: सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी पर जमकर हमला बोला है। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आजकल अपने पूर्व पीए सुनील तिवारी की सुरक्षा को लेकर विशेष चिंतित हैं। केंद्र और राज्य सरकार को इसके लिए पत्र लिख कर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि झामुमो ने जब जानने का प्रयास किया तो पता चला की 2021में सुनील तिवारी ने अपने ही घर में काम कर रही नाबालिग के साथ यौनाचार किया था। यौन शौषण के आरोप में वे जेल भी गए और फिलहाल वे बेल पर हैं। ऐसे नेता के लिए बाबूलाल और पूरी पार्टी चिंतित है। इसके अलावा कुछ व्यवसायिक रिश्ते भी बाबूलाल मरांडी का सुनील तिवारी के साथ है।
उन्होंने कहा कि बाबूलाल नुक्कड़,नुक्कड़ घूमकर भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। यही बाबूलाल मरांडी अडानी के खिलाफ धरना पर बैठे थे और जब गुजरात सरकार ने अदानी की चोरी पकड़ी तो बाबूलाल खामोश हो गए।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने झारखंड ही नहीं झारखंडियों को भी लूटने का काम किया है। सिर्फ धन ही नहीं अस्मिता भी लूटी गई है। वही लोग आज भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सुनील तिवारी जेल गए थे और बेल पर हैं। इतनी फिकर बाबूलाल को क्यों हैं। आप धरना पर बैठ जाइए। आप तो अडानी के खिलाफ भी अमरापाड़ा में धरना पर बैठे थे।सरकारी लूट के लिए सरकारी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। यह गंभीर बात है की बाबूलाल एक यौन आरोप के दोषी को सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकार को खत लिख रहे हैं। इसकी जानकारी मीडिया को भी होना चाहिए।
राज्य सरकार से आग्रह की पूरी तरह से निष्पक्ष होकर सुनील तिवारी की पूरी क्रियाकलापों की जांच होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *