प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक थे भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर :दीपक प्रकाश

Ranchi :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि डॉ आंबेडकर प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक थे।
उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में यह भाव स्पष्ट रूप से झलकता है।
कहा कि अभाव और संकट में भी उन्होंने कभी राष्ट्रीयता से समझौता नही किया।
कहा कि भारत के संविधान में उन्होंने सामाजिक बुराइयों को दूर करते हुए सामाजिक न्याय और समरसता के मार्ग को प्रशस्त किया।

दलित और वंचित समाज के मसीहा डॉ अम्बेडकर….. बाबूलाल मरांडी

भाजपा नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ आंबेडकर ने देश के दलित,शोषित ,वंचित समाज को जीने का मंत्र दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो,संघर्ष करो के मंत्र में सभी समस्याओं का समाधान समाहित है।
कहा कि भारत के संविधान में देश के सर्वांगीण विकास का मार्ग बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जैसे महा पुरूषों ने प्रशस्त किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की व्यवस्था के अनुरूप अंतिम व्यक्ति के कल्याण की दिशा ईमानदारी से प्रयास कर रही है।

माँ भारती के सच्चे सपूत डॉ भीमराव अंबेडकर…. धर्मपाल सिंह

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा डॉ आंबेडकर ने भारत माता की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन लगा दिया।
उन्होंने संविधान निर्माता के रूप में देश की जनता को एक चिंतन दिया,भारत के सर्व स्पर्शी विकास की सोच दी। अंत्योदय से सर्वोदय का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास डॉ आंबेडकर के विचारों को ही आगे ले जाने वाला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही डॉ आंबेडकर को सच्चा सम्मान दिया। भारत रत्न उन्हें अटल जी की सरकार में मिला जबकि डॉ आंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में मोदी सरकार ने किया।

बूथ स्तर तक मनी डॉ आंबेडकर की जयंती

आज भाजपा ने बूथ स्तर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। अनेक स्थानों पर उनके व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर गोष्ठी आयोजित की गई। गरीब वस्तियों में कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों के बीच सेवा के कार्य किये गए।
पूरे प्रदेश में डॉ अम्बेडकर सहित महापुरूषों के प्रतिमाओं की साफ सफाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *