हरमू करम चौक पर भाजपा विधायक नवीन जयसवाल ने किया सड़क का शिलान्यास

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 34 में गुरुवार को भाजपा विधायक नवीन जयसवाल,मेयर आशा लकड़ा, उप मेयर संजीव विज्यवर्गीय और स्थानीय वार्ड पार्षद बिनोद सिंह ने संयुक्त रूप से सड़क का शिलान्यास किया। वहीं वार्ड पार्षद ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 34 में लक्ष्मी पथ करम चौक पर पेभर ब्लॉक का सड़क कार्य का शिलान्यास हुआ है।वार्ड क्षेत्र में अच्छी सड़क होगी तो वार्ड का भी विकास होगा। नगर निगम अपने क्षेत्र में काफी सड़कों का निर्माण करवा रही है। इसी कड़ी में वार्ड 34 में भी कई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर अवधेश सिंह, मुकेश चौधरी,राजू सिंह विवेक कुमार पवन कुमार विनोद सिंह अरुण सिंह नितिन गुप्ता अमित सिंह नवल किशोर सिंह राकेश सिंह सहित कई लोग उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *