सभी प्रखंडों में किया जायेगा ग्राम प्रधान संघ का गठन :उमेश बड़ाईक

संवाददाता, रांची :रांची जिला अंतर्गत कांके सरना स्थल में कांके प्रखंड कमेटी का गठन ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष उमेश बड़ाईक की अध्यक्षता में रविवार को किया गया। इस अवसर पर सर्व समिति से ग्राम प्रधान संघ के कांके प्रखंड अध्यक्ष के तौर पर राम लगन मुंडा को चुना गया। इसके अलावा महासचिव तरुण पाहन, उपाध्यक्ष सुरेश पाहन, विजय उरांव, सचिव अजय कुमार पाहन, कोषाध्यक्ष देवनाथ मुंडा, संजोजक राम किशोर उरांव, कार्यकरणी सदस्य बोधन उरांव, महावीर मुंडा, अरुण मुंडा, दीपक पाहन, सोमा उरांव, सतीश तिग्गा, शिव शंकर मुंडा, अनिल उरांव, रघु मुंडा, मनी पाहन, महली उरांव, रमेश उरांव, नरेंद्र मुंडा को चुना गया। इस अवसर ग्राम प्रधान संघ के रांची जिला अध्यक्ष उमेश बड़ाईक ने कहां अगर ग्राम प्रधान को राज्य सरकार शक्तियां नहीं देती है तो बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा। पूरे रांची में सभी प्रखंड के कमेटी का गठन जल्द किया जाएगा इसकी तैयारी अंतिम चरण पर है। मौके पर विजय पाहन, संतोष बड़ाईक, ननकु मुंडा, रंथु पाहन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *