हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर गोला चित्रांश महापरिवार ने किया शोक व्यक्त

◆राजू श्रीवास्तव हास्य कलाकार के साथ अच्छे व्यक्तित्व के भी धनी थे

फोटो :

गोला।
बॉलीवुड के जाने माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में 21 सितम्बर को निधन हो गया। उन्होंने अपनी हास्य कलाकार की भूमिका से बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई थी। साथ ही अपने अच्छे स्वभाव और अच्छे व्यक्तित्व के भी वे धनी थे। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास निगम के वे प्रतिभाशाली अध्यक्ष रहे। वे हास्य कलाकार के साथ हीं बहुत ही सरल और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। चित्रांश महापरिवार गोला द्वारा कहा गया कि उनके निधन से हम सभी चित्रांश शोकाकुल हैं और ईश्वर से कामना करते हैं कि वे उन्हें श्री चरणों में स्थान दें। उनके हास्य किरदारों में मशहूर “गजोधर” एवं “पुत्तन” लोगों के लिए अविस्मरणीय है।उनके निधन पर चित्रांश महापरिवार गोला के अध्यक्ष चन्द्रदीप बक्शी, सचिव ज्योति कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजय बक्शी, अ.भा.का.महासभा के जिला उपाध्यक्ष द्वय अनिल कुमार सिन्हा एवं कुँवर कुमार बक्शी, प्रदीप चन्द्र लाला, जितेन्द्र प्रसाद बक्शी, रवि अम्बष्ठ, सुमन कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष(शिक्षा प्रकोष्ठ) सुजीत सिन्हा, रजनीश आनंद “गुड्डू”, संदीप लाला, संदीप कुमार बक्शी, आनंद बक्शी, अभिषेक सिन्हा “लाला” ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *