रामनवमी एवं सरहुल पर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति देने की मांग

रांची। राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर कहस है कि आस्था का महापर्व रामनवमी एवं सरहुल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। झारखंड में भी इस महापर्व को उल्लास के साथ मनाने और जुलूस एंव शोभायात्रा निकालने की अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि विगत 2 वर्षों से कोविड-19 के कारण आस्था का पर्व सरहुल एवं रामनवमी लोग नहीं मना पाये है। कोविड-19 लगभग खत्म हो चुका है। अन्य प्रदेशों में यह महापर्व बड़े ही उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। किंतु झारखंड में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसी परिस्थिति में लोगों को सरहुल और रामनवमी मनाने के लिए स्पष्ट आदेश नहीं मिलना कहीं ना कहीं धर्म और समाज को आहत पहुंचाने वाली बात है‌। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से मांग की है कि समाज हित में इस पर अति शीघ्र संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द पर्व मनाने के लिए आदेश निर्गत किया जाए, ताकि झारखंड में भी रामनवमी एवं सरहुल में भव्य रुप से जुलूस एंव शोभायात्रा निकाला जा सके। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *