होली की टोली निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पथराव, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

धनबाद। धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड में होली के पर्व पर माहौल बिगाड़ने की असफल कोशिश हुई। प्रशासन ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात श्रीरामपुर गांव में होली की टोली निकालने को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और पथराव हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसमें कुछ पुलिस अधिकारियों को भी चोट लगी। उपद्रवियों ने पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हालात को संभाल लिया। देररात पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
कुछ ऐसा था मामला
दरअसल श्रीरामपुर में शाम के करीब 8 बजे युवकों की टोली गाते-बजाते जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक रास्ते में बैरिकेटिंग कर दी थी। युवक उसी रास्ते से जाने को लेकर अड़ गए। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी निशा मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ विकास त्रिवेदी मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *