जन विश्वास रैली में अपार जन समर्थन से देश की जनता ने भाजपा के खिलाफ बदलाव का दिया है मैसेज: गौरीशंकर यादव

रांची: पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन के द्वारा आयोजित जन विश्वास महारैली में शामिल होने के बाद झारखंड लौटे राजद खटाल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने कहा कि जन विश्वास रैली में पूरे देश की जनता ने अपनी भागीदारी निभाने का काम किया है।

इस रैली में अपार भीड़ देखकर भाजपा नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है। पीएम मोदी का स्लोगन अबकी बार 400के पार सिर्फ स्लोगन ही रहने वाला है। लोकसभा चुनाव में अबकी बार भाजपा 150 तक ही सिमट कर रह जायेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता बढ़ती मंहगाई और बीरोजागरी से त्रस्त है। भाजपा सरकार ने इसपर कोई कंट्रोल नहीं किया है। सिर्फ धर्म के नाम पर भाजपा राजनीति करती है। लेकिन आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का धर्म का मुद्दा नहीं चलेगा। महागठबंधन की सरकार केंद्र की सत्ता में आएगी। राजद नेता ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद और युवा नेता तेजस्वी यादव पर पुरे देश की जनता का लगाव बढ़ा है। इस बार देश के युवा तेजस्वी यादव के साथ है और जब युवा संगठित हो जाता है तो परिवर्तन निश्चित रूप से होता है। इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सपना महज सपना ही रह जायेगा। देश बदल रहा है और इस बार जनता भाजपा के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *