गढ़वा में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार की मौत,परिवार में मताम
रांची : 79 वां स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले गढ़वा जिले के नवादा गांव में एक परिवार में तीन सगे भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया। दरअसल, सेप्टिक टैंक में एक ही परिवार के तीन भाई सफाई के लिए उतरे थे। सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। इसके अलावा गांव के ही मल्टू राम की मौत हो गई। मृतकों में मोती चौधरी के तीन बेटे अजय चौधरी,चंद्रशेखर चौधरी और राजू शेखर चौधरी है और गांव के मल्टू राम शामिल है। कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों ने तीनों शव को टैंक के अंदर से बहार निकाला और सभी को सादर अस्पताल भेजा ,जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में जमे परिजनों को जैसे ही मौत की सूचना मिली,वहां पर चीख,पुकार मच गई।
उधर घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल अधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और गढ़वा थाना प्रभारी पुलिस बाल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का मानना है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस भरने से चारों का दम घुट गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद नवादा गाँव और गढ़वा शहर में शोक की लहर है। परिजनाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।



