प्रेम प्रकाश के कारनामे पार्ट टूः प्रेम प्रकाश का दबदबा ऐसा कि बॉडीगार्ड क्लोज करने वाले पूर्व मेजर सार्जेंट को होना पड़ा था दंडित

मेजर सार्जेंट को प्रेम प्रकाश से पंगा लेना पड़ा था महंगा, रांची से गिरिडीह कर दिया गया था ट्रांसफर
प्रेम प्रकाश का दबदबा ऐसा था कि डीसी और एसपी स्तर तक के अफसर को तूम ताम किया करता था
रांचीः निलंबित आइएएस पूजा सिंघल प्रकरण में ईडी के हत्थे चढ़ा प्रेम प्रकाश का जलजला ऐसा था कि डीसी से एसपी रैंक तक के अफसरों की फजीहत करने से भी नहीं चूकता था। गणादेश प्रेम प्रकाश की करतूतों का राज परत दर परत खोल रहा है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार जब प्रेम प्रकाश के बॉडी गार्ड वापस ले लिया गया था, तब उसके बॉडीगार्ड को क्लोज करने वाले पूर्व सार्जेंट मेजर को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। तत्काल उसका तबादला रांची से गिरिडीह कर दिया गया था। इसके तुरंत बाद गिरिडीह के सार्जेंट मेजर अभिनव को तुरंत रांची बुला लिया गया था। ऐसा इसलिए भी हुआ कि एक टॉप लेवल आइपीएस से अभिनव की अच्छी बनती थी। इसके बाद रांची जिला सुरक्षा समिति की हुई बैठक में प्रेम प्रकाश को मुफ्त में मिले बॉडीगार्ड के बारे में लिखित आदेश सार्जेंट मेजर ने मांगा, ताकि पेमेंट पर दिया जा सके, पर उन्हें कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया। इसके बाद प्रेम प्रकाश ने सार्जेंट मेजर को खूब खरी खोटी भी सुनाई। यहां तक कह डाला कि… तुम तो जाओगे ही एमवी( पूर्व डीजीपी) राव भी जाएगा। इसके बाद क्या था, न खाता न बही प्रेम जो बोले वही सही। प्रेम को बिना कोई कागजी प्रक्रिया के ही बॉडीगार्ड दिया गया था। सार्जेंट मेजर ने मौखिक रूप से इतना ही कहा कि … ‘अरे दे दो यार, बहुत बड़ा चीज है प्रेम भईया। रात-बिरात ‘तलब’ होने पर एक फोन पर सारा जुगाड़ कर घर पहुंचा देता है। पुख्ता सूत्र ये भी बताते ही दो महिला आइएएस की प्रेम प्रकाश पर विशेष कृपा थी। कहा ये भी जाता है कि वह पांच मिनट के अंदर पांच करोड़ से अधिक की राशि खपा सकता है। इसमें उसे महारथ हासिल है। बहरहाल प्रेम प्रकाश के गिरफ्त से आने से कई आइएएस और आइपीएस अफसरों के होश उड़ गए हैं। ईडी के छापेमारी से प्रम प्रकाश ने एक आइएएस के जयपुर में रहने का पूरा इंतजाम भी कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *