अब खूंटी में अमित शाह आए या पीएम मोदी,जनता भाजपा के खिलाफ निर्णय ले चुकी है : कालीचरण मुंडा

खूंटी: खूंटी लोकसभा चुनाव प्रचार का अब कुछ ही दिन शेष बचा है। सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में अपना पसीना बहा रहे हैं। वहीं एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 10 मई को कचहरी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और वोट की अपील करेंगे। वहीं अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी की है।
इस बीच इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस नेता कालीचरण मुंडा ने कहा कि खूंटी की जनता भाजपा के खिलाफ वोट करने का निर्णय के चुकी है। यहां पर अमित शाह आए या पीएम मोदी ही क्यों न प्रचार में आ जाए,भाजपा को इससे कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। बीते पांच सालों के दौरान खूंटी को गर्त में डालने का काम यहां के सांसद ने किया है। विकास के कार्यों में एक ईंट भी जोड़ने का काम नहीं किया है। सिर्फ कुछ अपने चेहते भाजपा कार्यकर्ता और ठीकेदारों के बीच जाकर फोटो खिंचवाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव प्रचार में गांव गांव भ्रमण किया है। ग्रामीणों को सांसद का नाम तक पता नहीं है। बहुत से ग्रामीण तो सांसद को देखा भी नहीं है।
यह सांसद हवा हवाई हो गया है। वैसे भी इस बार पूरे देश से भाजपा का सफाया होने वाला है। झारखंड में भी सभी 14सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होने वाली है।
श्री मुंडा ने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र की जनता राहुल गांधी के चुनावी घोषणा पत्र से प्रभावित है। खासकर एक करोड़ महिलाओं को लकपति बनाने और युवाओं को रोजगार और नौकरी देने की गारंटी पर जनता को भरोसा हो गया है। इसे अलावा एनडीए की नजर आदिवासियों की जल,जंगल और जमीन पर है। इस बार जनता भाजपा के जुमलेबाज़ पर आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद से मैं एक दिन भी चैन से नहीं बैठा हूं। हजारों गांव में जाकर वहां की जनता के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना है और समाधान का आश्वासन दिया है। जबकि गांव में भाजपा के एक भी कार्यकर्ता या उसके प्रत्याशी नहीं घुसे हैं। वैसे भी गांव में किस मुंह से जाते,विकास तो इनलोगों ने किया ही नहीं है,जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सिर्फ एकलव्य विद्यालय खोलने से विकास नहीं हो जाता है। जनता को रोजगार चाहिए।
श्री मुंडा ने कहा कि पिछली बार के लोकसभा चुनाव में ही एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा हर गए थे,बाद में धोखे से उनको जीता दिया गया। लेकिन इस बार पिछली बार का बदला जनता लाखों वोटो से करेगी। इस बार खूंटी लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यानी मैं कालीचरण मुंडा लाखों वोटो से लीड करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *